Saturday, March 14, 2020

नथिंग

Upsc एक जुनून

#upsc- एक युद्ध स्वयं से#

हारना नहीं हैं
डरना नहीं हैं
किसी गधे की बातों से
बस डटकर, पूर्ण साहस को एकत्रित कर
खड़े रहना हैं
पाँव जमाकर
अंगद की तरह

ये युद्ध है 
स्वयं से स्वयं का
जिसमें तैयारी भी स्वयं को ही करनी होगी
स्वयं को जीतने के लिए, स्वयं से
कोई नहीं है रे
इस युद्ध में तेरा
बस तू ही है अपना
सब बाद में आयेंगे
तेरे जीतने के बाद
तुझे युद्ध विजय का माला पहनाने

अतः चलता जा
और लड़ता जा
उन सभी बाधाओं से
जो पथ पर आ रही हैं तेरे
अवश्य ही तू जितेगा 
और बनेगा 
स्वयं का बादशाह.. 
-------------------------
--मोहित पाण्डेय